भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे नीमच, बीते दिनों कुएं में मृत मिले युवक के परिजनों से की भेंट, न्याय दिलाने दिया आश्वासन

Spread the love

नीमच। बीते दिनों सिटी थाना क्षेत्र के नीमच मनासा मार्ग पर मुक्ति धाम के समीप एक कुएं में लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। मृतक युवक का नाम विष्णु रैगर निवासी बघाना धनेरिया रोड़ का था। मृतक युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए युवक के साथियों पर गम्भीर आरोप लगाए थे। वही पुलिस को भी शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी। परन्तु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नही होने से भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न सिंह मंगलवार को नीमच पहुंच पीड़ित परिवार से मिले। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश कंडारा ने उन्हें अवगत कराते हुए बताया कि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला है विष्णु रैगर की हत्या हुई है यह सुसाइड नही हैं। अभी तक की कार्यवाही की सही जानकारी पुलिस ने परिवार को नहीं दी है। जिसको एक माह हो गया है। नीमच दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्थानीय भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों के साथ अंबेडकर सर्कल नीमच पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। जिसके बाद पीड़ित परिवार से मिलकर मृतक युवक के प्रति संवेदना प्रकट की और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। चाहे उग्र आंदोलन क्यो ना करना पड़े। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न सिंह ने परिजनों से बातचीत में मृतक के परिजनों द्वारा पुलिस पर भी गम्भीर आरोप लगाए और कार्यवाही नही की गई यह भी बताया। जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने पधाधिकारी से चर्चा कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सतेंद्र विद्रोही, आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा अनिल गुर्जर, भीम आर्मी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरासिया, आजाद समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील अस्तेय, दुल्ले सिंह और स्थानीय पदाधिकारी में जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश कंडारा, पूर्व जिला प्रभारी गोविंद, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश मेघवाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा