श्री सांवरिया सेठ की जय बोलता नीमच से रवाना हुआ भक्तों का जत्था, समाजसेवी अरुल अशोक गंगानगर के सानिध्य में उमड़ा हजारों भक्तों का सैलाब

Spread the love

नीमच। मालवा मेवाड़ के प्रसिद्ध समाजसेवी अरुल अशोक अरोरा मित्र मण्डल के तत्वावधान में मंगलवार 4 फरवरी को विशाल पैदल यात्रा नीमच से श्री साँवलिया सेठ दरबार के लिए रवाना हुई। सुबह करीब 10.30 बजे से शहर के चौपड़ा चौराहा से भव्य रैली के रूप में पैदल यात्रा का शुभारंभ हुआ। सांवरिया सेठ दरबार की यह यात्रा 75 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जो कि 2 दिवसीय रहेगी। विशाल पैदल यात्रा में हजारों श्रद्धांलुओं का जत्था नीमच के गुरुद्वारे पर एकत्रित होकर श्री सांवरिया सेठ की जय जयकार के साथ मंडफिया धाम के लिए रवाना हुआ। जिसमें भक्त डीजे डोल नगाड़ो के साथ झूमते नाचते धूमधाम से पैदल यात्रा की शुरुआत की। वही समाजसेवी अरुल अशोक अरोरा द्वारा यात्रा का शुभारंभ रथ में विराजित श्री सांवरिया सेठ की पूजा अर्चना कर की गई। आगे आगे भक्तों का जत्था तो पीछे पीछे श्री सांवरिया सेठ के रथ का जगह जगह फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया। गुरुद्वारे प्रारंभ पैदल यात्रा का सर्वप्रथम सिक्ख समाज द्वारा स्वागत किया गया। जिसके बाद कई सामाजिक संगठन, समितियों द्वारा पैदल यात्रा का फूलों की वर्षा से स्वागत किया। प्रसिद्ध समाजसेवी अरुल अशोक अरोरा के इस विशाल आयोजन की सभी सराहना की, वही गंगानगर परिवार का रास्ते भर में फूलमाला पहनाकर सम्मान किया गया। इस यात्रा के दौरान पैदल जाने वाले हजारों श्रद्धांलुओं के चाय पानी नाश्ता और रास्ते में विश्राम और खाने की सम्पूर्ण व्यवस्था अरुल अशोक अरोरा की तरफ से की गई हैं। साथ ही मेडिकल सुविधा भी पैदल यात्रियों को मिलेगी। नीमच से श्री सांवरिया सेठ तक निकलने वाली इस धार्मिक पैदल यात्रा में भक्तों का जोश चरम पर दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा