राष्ट्रीय गौ रक्षा दल की बड़ी कार्यवाही, 55 किलोमीटर पीछा कर 7 गोवंश कत्ल खान जाने से बचाए

Spread the love

रिपोर्ट-सुनील माली
नीमच। राष्ट्रीय गोरक्षा दल नीमच टीम की एक और बड़ी करवाई 55 किलोमीटर तक पीछा कर 7 गोवंश तस्कर से आजाद करवाए, 2 तस्कर चलती गाड़ी छोड़कर भाग गए और गाड़ी खाई में जा गिरी, गरीमत यह रही के सभी गोवंश को सुरक्षित निकाला गया। बता दे कि मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार हो रही कार्रवाई के बाद भी गो तस्करी बंद नहीं हो रही राष्ट्रीय गौ रक्षा दल प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, जिला अध्यक्ष सचिन नागदा, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत सिंह राठौड़, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी बन्ना, संभाग उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सुथार, उज्जैन संभाग प्रभारी हर्षराज सिंह हाडा, नीमच जिला उपाध्यक्ष लोकेश नागदा, अरुण वर्मा, गोपाल नागदा, राजकमल नागदा पूरी टीम के साथ पिपलिया मंडी पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में सभी गोवंश को सुरक्षित गौशाला छोड़ा गया। वही आगे की कार्रवाई जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा