खुली जीप में सवार हुए सांवरिया सेठ, बेलगाड़ी में मायरा लेकर पहुंचे महाराणा बंगला, बैंड–बाजे और ढ़ोल–ढमाके के साथ नगर में निकला भव्य जुलुस

Spread the love

भजनों पर झूम उठी महिलाएं, राधा–कृष्ण के स्वांगधारी रहें आकर्षण का केंद्र, जगह–जगह हुआ स्वागत

नीमच। शहर के महाराणा बंगला,कोर्ट के पीछे ब्रज नंदिनी महिला मंडल द्वारा तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन किया गया। कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को मायरा अग्रवाल जागृति महिला क्लब द्वारा लाया गया। शुक्रवार दोपहर ब्रज नंदिनी महिला मंडल व अग्रवाल जागृति महिला क्लब की महिलाए बड़ी संख्या में शहर के तिलक मार्ग स्तिथ श्री खाटूश्याम मंदिर पर एकत्रित हुईं। जहां से बैंड–बाजे और ढ़ोल–ढमाके के साथ श्री सांवरिया सेठ खुली जीप में सवार होकर नानी बाई के यहां ग्राम नगर अंजार यानी की महाराणा बंगला कथा स्थल के लिए रवाना हुए। सांकेतिक रूप में कथा के अनुरूप श्री सांवरिया सेठ राधा–रूकमण सहित 16 हजार 108 रानियों के साथ 56 करोड़ का मायरा लेकर पहुंचे थे। श्री खाटू श्याम मंदिर से चल समारोह प्रारंभ हुआ, जिसमें सबसे आगे घोड़ों पर बच्चे स्वांग करके बैठें थे। जिसके पीछे बैंड और ढोल चल रहें थे,बैंड पर श्री सांवरिया सेठ के मधुर भजनों की स्वर लहरियां बिखर रहीं थी। जिस पर संगठन की बड़ी संख्या में महिलाएं नृत्य करते हुए चल रहीं थी। जिनके पीछे एक खुली जीप में कथावाचक विनोद भैया राठौर अपने साथ सांवरिया सेठ की मनमोहक प्रतिमा लिए बैठे थे, वही जीप में पीछे राधा–कृष्ण के स्वंगधारी भी आकर्षण का केंद्र थे। जिनके पीछे बैलगाड़ी में अग्रवाल जागृति महिला क्लब द्वारा लाई गई मायरे की तमाम सामग्री वस्त्र, आभूषण,मिष्ठान इत्यादि रखें थे। बैलगाड़ी के पीछे बग्गी में दो महिलाएं भी राधा–कृष्ण का स्वांग करके बैठी थी,जो बड़े ही आकर्षण का केंद्र थी। मायरे का चल समारोह श्री खाटूश्याम मंदिर से प्रारंभ होकर जाजू बिल्डिंग, सराफा बाज़ार,घंटाघर, नया बाज़ार, बारादरी, फव्वारा चौक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से होता हुआ महाराणा बंगला स्तिथ कथा स्थल पर पहुंची। चल समारोह का मार्ग पर जगह–जगह विभिन्न समाजों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कथा स्थल पर श्री सांवरिया सेठ के पहुंचने के बाद ढ़ोल–ढमाको,रंगारंग आतिशबाजी व पुष्पवर्षा कर श्री सांवरिया सेठ की भव्य अगवानी की गई। जिसके बाद विधिवत रूप से श्री सांवरिया सेठ ने कथा पांडाल में नानी बाई का मायरा भर कर रस्म को अदा किया। जिसके पश्चात कथावाचक विनोद भैया राठौर ने अंतिम दिवस कथा को अपने मुखारविंद से प्रवाहित कर विश्राम दिया। इस दौरान ब्रज नंदिनी महिला मंडल की संरक्षक संगीता शर्मा,अध्यक्ष अर्चना शर्मा,सचिव पायल अग्रवाल,उपाध्यक्ष मीनाक्षी पाटीदार,कोषाध्यक्ष मंजू शर्मा, सह सचिव रुक्मन पुरोहित,मीडिया प्रभारी दीपा यारदे,संयोजिका अनुराधा शर्मा,संयोजिका संगीता शर्मा,संयोजिका सुनीता सैनी, सह संयोजिका प्रियंका सैनी, सह संयोजिका निकिता शर्मा सहित अग्रवाल जागृति महिला क्लब की सभी सदस्या तथा बड़ी संख्या में 500 से अधिक अन्य कई श्रद्धालु शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा