5 जुन विश्व पर्यावरण दिवस विशेष-संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था ने 10 वर्षों में लगाएं 50 हजार से अधिक पौधे पर्यावरण मित्रों ने नीमच शहर में 5 नगर वन जंगल (सिटी फारेस्ट ) एवं 3 बाग बगीचे बनाए

Spread the love

नीमच। शहर एवं जिले को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदूषण मुक्त बनाने एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 वर्ष पूर्व संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच का गठन किया गया संस्था सदस्यों ने संकल्प के साथ कड़ी मेहनत कर शहर से गांव तक चहुंओर पोंधे रोपित कर पेड़ बनाने में जुट गए, पर्यावरण मित्रो द्वारा नीमच शहर में गांधी नगर स्थित ग्रीन बेल्ट पार्ट एक स्मृति वन, जवाहर नगर स्थित ग्रीन बेल्ट पार्ट टू, कलेक्टर चोराहा स्थित संजीवनी वाटिका , ग्राम हिंगोरीया में पी डब्ल्यू डी विश्राम गृह को सिटी फारेस्ट, नगर वन जंगल के रूप में विकसित किया गया, एवं ग्वाल टोली मारुति नंदन बालाजी मंदिर के सामने ग्रीन बेल्ट को नगर वन हेतु विकसित करने में भी संस्था द्वारा नीम, पीपल, बरगद आदि के पोंधे रोपित किए गए, संस्था द्वारा फुव्वारा चोक स्थित सुभाष वाटिका, विजय टाकीज चोराहा स्थित शहीद भगतसिंह सुखदेव राजगुरु वाटिका, शिक्षक कॉलोनी स्थित चन्द्रशेखर आजाद पार्क को विकसित करने में अहम भूमिका निभाई है। संस्था सदस्यों द्वारा मुक्तिधाम, शासकीय अशासकीय विद्यालयों, कार्यालयो, आंगनबाड़ी केंद्र,(डाक बंगले) विश्राम गृहों, जिला पंचायत,धार्मिक स्थलों, नदी, तालाब किनारे, सड़क किनारे आदि स्थानों पर अब तक 50 हजार से अधिक पोंधे एवं बीज रोपित कर पेड़ बनाने में सफलता पाई है, रोपित छोटे छोटे पोधो को बच्चे की तरह देखभाल करना,समय समय पर पानी पिलाना, पोंधे के आसपास साफ-सफाई, निंदाई गुड़ाई करना समय एवं श्रमदान से पौधें को पेड़ बनने तक देखभाल करना एक बड़ी उपलब्धि है, संस्था सदस्यों ने नीमच से भादवा माता, ग्राम सावन तक सड़क के दोनों किनारों(42 किलोमीटर) नीम, देशी बबुल, प्लास, शिशम, अमलतास, सहजन मोरीगां,आदि कई प्रजातियों के लगभग 4 किवंटल बीज 1 माह की कड़ी मेहनत कर सड़क के दोनों किनारों पर रोपित किए गए, चहुंओर हरा भरा प्राकृतिक वातावरण बनाने हेतु संकल्पित संस्था में अधिकांश सदस्य सीनियर सिटीजन है, संस्था के सदस्य प्रति सप्ताह शनिवार को स्वच्छता अभियान एवं रविवार को पर्यावरण संरक्षण अभियान में 2 घंटे श्रमदान करते हैं, संस्था के वरिष्ठ संरक्षक नवीन अग्रवाल एवं अध्यक्ष किशोर बागड़ी विगत 10 वर्षों से नियमित रूप से 2 घंटे श्रमदान कर रोपित पेड़ पौधों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं, संस्था को पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2022 में अशासकीय संस्था में संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर जैव विविधता विभाग भोपाल द्वारा प्रशंसित पत्र, ट्रॉफी के साथ 3 लाख रुपए का अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया जो नीमच जिले के लिए गर्व की बात है, संस्था में मेकेनिकल इंजीनियर नवीन अग्रवाल, अधिवक्ता अजय भटनागर, शिक्षा विभाग से सेवा निवृत्त राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक रमेश मोरे, जेसी शर्मा व्याख्याता, जिला पंचायत से सेवा निवृत्त जगदीश शर्मा, गिरधारी लाल पवार, उर्जा विभाग से सेवा निवृत्त किशोर बागड़ी, दुलीचंद कनेरिया, डॉ राकेश वर्मा, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल से सेवा निवृत्त राजकुमार सिन्हा, स्व श्री नीमा लामा, स्व श्री मोहम्मद नज़ीर, ओपियम विभाग से सेवा निवृत्त स्व श्री शिवनारायण चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अथक परिश्रम कर रोपित पोधो को पेड़ बनाने में कड़ी मेहनत की गई, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में संस्था संरक्षक डॉ यशवंत पाटीदार (श्रीं राम अर्थों.हास्पिटल ) राजेन्द्र जरौली, ओमप्रकाश अग्रवाल,शिक्षा विभाग से सेवा निवृत्त केशव मनोहर सिंह चौहान, रेलवे से रामलाल रामलख्यानी, डॉ राजकुमार मालानी, डॉ पारस जैन, अमृतलाल पाटीदार, श्री मति रितु नागदा, आदि का भी सहयोग प्राप्त होता रहा है, संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने हेतु समय समय पर आयोजन किए जाते हैं, इससे प्रेरणा लेकर ज़िले भर में पर्यावरण के प्रति आमजनो में जागरूकता आई है, संस्था द्वारा प्रतिवर्ष 500से अधिक पोंधे रोपित कर पेड़ बनाने में सहयोग किया जाता है, संस्था सदस्यों का मुख्य उद्देश्य आमजन एवं शहरवासियों को शुद्ध वायु आक्सीजन प्राप्त हो एवं प्रदुषित वातावरण से निजात मिले, संस्था सदस्यों द्वारा जल संवर्धन हेतु भी विशेष प्रयास किए जाते हैं ,जल बचाओ के तहत शहर के नदी,नाले, तालाबों की साफ-सफाई में भी अथक योगदान दिया जाता है, शहर को गाजर घास मुक्त बनाने हेतु संकल्पित है, विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रतिवर्ष साइकल रैली निकाल कर आमजन एवं शहरवासियों को पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता का संदेश दिया जाता है। किशोर बागड़ी अध्यक्ष संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा