समाजसेवी अशोक अरोरा गोलीकांड में मुख्य भूमिका निभाने वाले मास्टरमाइंड 20 हजार के ईनामी आरोपी लक्की सिंहल को नीमच पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी का सहयोग करने वाले अंकित कुमावत की भी हुई गिरफ्तारी

Spread the love

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में सायबर सेल एवं पुलिस थाना नीमच सिटी की गठित संयुक्त विशेष पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04.02.2024 को नीमच शहर के व्यस्ततम मार्ग सिटीलाईट फर्नीचर के पास चौपड़ा चौराहा के पास अज्ञात हमलावरो द्वारा अंधाधुंध फायरिंग कर व्यवसायी एवं समाजसेवी अशोक अरोरा पर जानलेवा हमला करवाने में शामिल 20 हजार रूपयें के फरार ईनामी आरोपी अर्पित उर्फ लक्की सिंहल एवं फरार आरोपी को फरारी के दौरान सुविधायें मुहैया करवाने वाले आरोपी अंकित कुमावत निवासी भाटखेड़ा को गिरफ्तार कर फरारी के दौरान प्रयुक्त आरोपी के वाहन फारच्यूनर को जप्त करनें में सफलता प्राप्त की गई है। बता दे कि दिनांक 04.02.24 को सुचना प्राप्त हुई थी कि नीमच शहर के चौपड़ा चौराहे के पास अज्ञात हमलावरो द्वारा किसी पर अंधाधुध फायरिंग की है जिसमे एक व्यक्ति मौके पर घायल हो गया है। सुचना की तस्दीक में मौके पर जाकर देखने तथा जानकारी प्राप्त करने पर पाया कि सिटीलाईट फर्नीचर नीमच के सामने से नीमच के व्यवसायी अशोक पिता स्व. कश्मिरीलाल अरोरा अपनी वाल्वो कार क्रं. डीडी-02-जी-1100 से जा रहे थें। जैसे ही वह अपनी कार से सिटीलाईट फर्नीचर के यहां पहुंचे की रांग साईड से काले रंग की क्रेटा कार क्रमांक एमपी-44-सीबी-2430 तेजी से आई और वाल्वो कार के सामने अड़ा दी एवं उसमे से चार लोग उतरे और चारों ने अशोक अरोरा को जान से मारने की नियत से वाल्वो कार पर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी, जिससे अशोक अरोरा को गोली छू कर निकल गई और वह घायल हो गये। अशोक अरोरा कारोबारी होने से उनकी जान माल की सुरक्षा हेतु उनके साथ नारायणसिंह नाम का व्यक्ति दुसरे वाहन से साथ चल रहा था जिसके द्वारा लायसेंसी बन्दुक से आत्मरक्षा हेतु जवाबी फायरिंग की गई। जिसके चलते तीन आरोपी अशोक अरोरा तथा उनके साथ चल रहे दुसरे लोगो पर फायरिंग करते हुये हथियार लेकर मौके पर गाड़ी छोडकर भाग गये और एक व्यक्ति घायल होकर नीचे गिर गया। उक्त घटना की सुचना फरियादी नारायण सिंह द्वारा थाने पर दी गयी जिस पर से पुलिस थाना नीमच केंट पर अपराध क्र 43/24 धारा 307, 341 भादवि व 25,27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया। उक्त प्रकरण में 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। 02 फरार आरोपी अर्पित सिंहल उर्फ लक्की निवासी नीमच तथा सलीम माण्ड़ा निवासी मदारपुरा जिला मंदसौर घटना दिनांक से फरार चल रहे थें। आरोपी अर्पित सिंहल उर्फ लक्की पर पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा रूपयें 20 हजार का तथा आरोपी सलीम माण्ड़ा पर रूपयें 5 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। एसपी अंकित जायसवाल द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में सायबर सेल एवं थाना नीमच सिटी की संयुक्त टीम बनाई जाकर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष निर्देश दिये गये थें। पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपी अर्पित सिंहल उर्फ लक्की की गिरफ्तारी हेतु तकनिकी अनुसंधान एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर खाटू श्याम, जयपुर, दिल्ली, चण्ड़ीगढ़, शिमला, मनाली, लुधियाना, इन्दौर, दाहोद तक विशेष पुलिस टीम द्वारा आरोपी अर्पित सिंहल उर्फ लक्की की गिरफ्तारी हेतु दबिशे दी गई। आरोपी लगातार अपने छिपने के ठिकाने बदल बदल कर फरारी काटता रहा। दिनांक 27.05.24 को विशेष पुलिस टीम द्वारा इनपूट के आधार पर आरोपी अर्पित सिंहल उर्फ लक्की को अपने दोस्त अंकित कुमावत के साथ अपने फारच्यूनर वाहन से इन्दौर से नीमच आते समय चल्दू से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी पश्चात पूछताछ के दौरान आरोपी अर्पित सिंहल उर्फ लक्की द्वारा जानकारी दी गई कि अंकित कुमावत निवासी भाटखेड़ा द्वारा उसके कहे अनुसार उसको रूपयें, चार पहिया वाहन, होटलों में रूकवाने की व्यवस्था एवं विलासता की सुविधायें उपलब्ध करवाता था। उक्त बयानो के आधार पर आरोपी अंकित कुमावत को भी गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक टोयोटा फारच्यूनर जप्त की गई। उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक उमेश यादव थाना प्रभारी नीमच सिटी, सउनि कन्हैयालाल सौलंकी, प्रआर. प्रदीप शिन्दें (सायबर सेल), प्रआर नीरज प्रधान, प्रआर अजीत सिंह, आर. लखन प्रताप सिंह (सायबर सेल), आर कुलदीप सिंह (सायबर सेल), आर. लक्की शुक्ला, प्रआर. आदित्य गौड़ (सायबर सेल), आर. विश्वेन्द्र सिंह (सायबर सेल), आर. रामप्रसाद पाटीदार का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा