गौ रक्षा दल ने गौ माता को गुड़, दुध से खिचड़ा बना कर खिलाकर मकर संक्रांति पर्व मनाया!

Spread the love

रिपोर्ट सुनील माली
सरवानियां महाराज। नगर के गो रक्षा दल ने मकर संक्रांति पर्व पर नगर में अनेक स्थानों पर सुखी घास डाल कर गो वंश को खिलाई गई। जंहा लोग गिल्ली-डंडा, क्रिकेट खेलने में मस्त थे ऐसे में एक युवाओं की टीम ऐसी भी थी जो पतंग बाज़ी या अन्य किसी खेल की बजाय मुक पशुओं की सेवा कर रही थी। उस टीम का नाम गो रक्षा दल सरवानियां महाराज है जो सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसके साथ ही करीब इकहत्तर किलो गुड़ गो वंश को खिलाया गया तथा करीब अस्सी किलो के दुध से खिचड़ा बनाकर मोड़ी माता मंदिर पर उपस्थित लकवाग्रस्त रोगियों को वितरित किया गया।
गो रक्षा दल सरवानियां महाराज ने मोड़ी माता, अनाथ आश्रम, सिविल हॉस्पिटल, रेडक्रॉस सोसायटी में खिछड़े का प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा